रामपुर। एसपी सोमेंद्र मीणा ने लंबे समय से चौकी में डटे चौकी इंचार्ज सहित 26 उपनिरीक्षक का तबादला कर दिया है। इसके साथ ही तीन निरीक्षकों को भी बदला गया है। चार एसआई को पुलिस लाइन भेजा गया है।
एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि निरीक्षक मनोज कुमार को पीआरओ से सोशल मीडिया सेल, निरीक्षक प्रदीप कुमार को सोशल मीडिया सेल से पीआरओ, निरीक्षक रोशन यादव को थाना मिलकखानम से निरीक्षक अपराध थाना पटवाई तथा उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार को थाना सैफनी से चौकी दढियाल का प्रभारी बनाया गया।
इसी प्रकार उपनिरीक्षक योगेश कुमार भोट से रुद्रबिलास, सुमित कुमार कैमरी से ढकिया, सोहनपाल सिंह गंज से मसवासी, अजय कुमार मसवासी से कस्बा बिलासपुर, रजनीश कुमार मुरसैना से रेबडीकला, विनोद कुमार रेवडीकला से मुरसैना, रोहित कुमार भवरका से पनवडि़या स्थानांतरित किया है।
महिला उपनिरीक्षक दीपा चौहान को पनवड़िया से थाना बिलासपुर, राजवेंद्र कौर को मंडी से भवरका, यादवेंद्र सिंह को बजरिया से पुराना गंज, संदीप कुमार को पुराना गंज से थाना सैफनी तथा गिरजेश बहादुर को मदरसा कोहना से थाना भोट भेजा गया है।
इसके अलावा बिलासपुर कस्बा में तैनात योगेश पुंडीर, दढि़याल चौकी में तैनात प्रशांत कुमार, रुद्रविलास चौकी में तैनात चंद्रवीर और ढकिया चौकी में तैनात विनेश को पुलिस लाइन भेजा गया है।