फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर शबद-कीर्तन सुनकर संगत हुइ्र निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। क्षेत्र के बथुआखेड़ा गांव के गुरुद्वारे में श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इधर नगर में भी प्रकाशोत्सव पर संगत जुटी। इस दौरान वक्ताओं ने गुरु की महिमा का वर्णन और शबद-कीर्तन सुनकर संगत निहाल हो उठी।
विज्ञापन

बथुआखेड़ा में गुरुद्वारा के प्रधान सुखजिंदर सिंह के नेतृत्व में हुए समागम में गुरु गोविंद सिंह जी की गाथा और शबद-कीर्तन सुनकर संगत निहाल हुई। इस दौरान श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन, त्याग और बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया, जिसे सुनकर संगत निहाल हो गई। समागम में स्वार नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिवाकर, शमशेर सिंह, मनजीत सिंह और कुलदीप सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
इधर नगर में श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्रा रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा जिलामंत्री महेंद्र कुमार ने वीर बाल दिवस के अवसर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विमला गुप्ता, सविता, कुलदीप, पंकज कुमार और खंड कार्यवाहक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोपीचंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें