फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर चमका बाजार, जमकर हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर चमका बाजार, जमकर हुई खरीदारी
विज्ञापन

रामपुर। धनतेरस के मौके पर शनिवार को जमकर खरीदारी हुई। शहर के बाजार देर रात तक गुजजार रहे। बाजार में देर रात तक तिल रखने की भी जगह नहीं थी। एक अनुमान के मुताबिक शनिवार को लगभग 250 करोड़ का कारोबार हुआ है। रविवार को भी धनतेरस को लेकर खरीदारी होगी। दो दिन धनतेरस मनाए जाने से व्यापारियों को पिछले कई सालों के मुकाबले बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
धनतेरस को लेकर कई दिन पहले ही बाजार सज गए थे। शनिवार को सुबह से खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया। शाम होते ही बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठी। आभूषण और बर्तन की दुकानों पर लोगोें की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई धनतेरस के मौके पर कुछ न कुछ खरीद लेना चाहता था। बाजार में खील बतासे की दुकानें भी सज गई थीं। धनतेरस पर सबसे अधिक बिक्री इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे वाशिंग मशीन, एलईडी, लैपटॉप, मोबाइल आदि की हुई। इसके साथ ही आभूषणों और खासकर चांदी के सिक्कों की भी खूब बिक्री हुई। धनतेरस पर सबसे अधिक महत्व बर्तन खरीदने का होता है, लिहाजा बर्तनों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही और बिक्री भी सबसे अधिक बर्तनों की हुई। बर्तन बाजार के अलावा कई स्थानों पर बर्तनों की अस्थायी दुकानें लगी हुई थीं। वहीं लोगों ने दिवाली को देखते हुए रेडीमेड कपड़ों की भी खूब खरीदारी की। इसके साथ ही सजावट के सामान, झालर, रंगोली, मूर्तियां, कंडील आदि की भी खूब बिक्री हुई। धनतेरस पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। ज्वालानगर में राम-रहीम पुल के कोने से लेकर अन्य कई स्थानों, सिविल लाइंस, मिस्टन गंज, राजद्वारा, बर्तन बाजार समेत कई स्थानों पर पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे। जिससे जाम की स्थिति न बने। सुरक्षा के मद्देनजर बाजार में पुलिस गश्त करती रही।
विज्ञापन

दुकानों पर खूब हुई मूर्तियों की खरीदारी
दुकानों पर मूर्तियों की खरीदारी भी हुई। लक्ष्मी, गणेश की नई मूर्ति के साथ लोग पूजा अर्चना करते हैं। शहर के गुरुद्वारा रोड, मिस्टनगंज, ज्वाला नगर, अजीतपुर, सिविल लाइंस सहित अन्य मोहल्लों में लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं की बिक्री के लिए स्टॉल सजाए गए थे।
सोने-चांदी की दुकानों पर उमड़ी भीड़
धनतेरस के दिन सोने और चांदी का आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। आभूषणों में पहली पसंद खासकर महिलाओं के लिए सोने से बनी जेवर ही होती है। इसलिए बाजार में पीली धातु के जेवरों की डिमांड बढ़ गई है। इसके अलावा चांदी के सिक्के की भी कई वेराइटी देखने को मिल रही है। धनतेरस के मौके पर ज्वेलरी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जमी रही। किसी ने चांदी के सिक्के खरीदे तो किसी ने ज्वेलरी।
दोपहिया वाहनों की लोगों की बुकिंग कराई, आज लेंगे डिलीवरी
धनतेरस के मौके पर दोपहिया वाहनों के शो रूम में भी काफी चहल-पहल रही। लोग अपने पसंद की बाइक, स्कूटी और ई बाइक की खरीदारी करने पहुंचे। शनिवार होने की वजह से लोगों ने वाहनों की बु किंग कराई, लेकिन डिलीवरी नहीं ली।आरएन मोटर्स के निर्मल सिंह का कहना है कि दोपहिया वाहनों की मांग अच्छी है। शनिवार होने की वजह से लोगों ने डिलीवरी नहीं है। रविवार को दोपहिया वाहनों की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर में चार स्थानों पर सजे पटाखा बाजार
दिवाली को लेकर शहर में चार स्थानों पर पटाखा बाजार लगे हैं। इन चार स्थानों पर 99 लोगों को पटाखा की बिक्री करने की अनुमति दी गई है। शनिवार की शाम को लोगों ने पटाखों की भी खरीदारी की। पटाखे की खरीदारी रविवार को जोर पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें