फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कोतवाली पहुंचा प्रेमी युगल, लगाई शादी की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। नगर पंचायत नरपतनगर-दूंदावाला में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और युवती अपने-अपने घरों से फरार हो गए। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया। शुक्रवार की शाम प्रेमी जोड़ा खुद कोतवाली पहुंच गया और कोतवाल से शादी कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस के समक्ष बताया कि वह बालिग है और अपने प्रेमी से ही शादी करना चाहती है, लेकिन उसके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ हैं और उसकी जबरन शादी कहीं और कराने की कोशिश कर रहे हैं। उसने कहा, साहब, मेरी शादी मेरे प्रेमी से करवा दो, वरना घर वाले कहीं और शादी कर देंगे।
सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। एसएसआई अजय कुमार ने बताया कि दोनों बालिग हैं और एक-दूसरे की सहमति से शादी करना चाहते हैं। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की वार्ता चल रही थी। परिजन युवती को मनाने का प्रयास कर रहे हैं। समाचार भेजे जाने तक कोई सहमति नहीं बन सकी है। पुलिस का कहना है कि समझौता न होने पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें