फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छात्राओं ने कोतवाली पहुंचकर जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

Wed, 29 Oct 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
बिलासपुर कोतवाली में अमर उजाला फाउंडेशन के थाना भ्रमण में भाग लेतीं गायत्री गर्ल्स इंटरनेशनल स् - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। गायत्री गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल छात्राओं ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस के काम करने का तरीका समझा। उन्होंने पुलिस से कई सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की तो थाने में हवालात, साइबर सैल, जीडी कक्ष और नियंत्रण कक्ष भी देखा। पुलिस ने छात्राओं को एफआईआर दर्ज करने के बारे में बताया। साथ ही साइबर अपराध के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत गायत्री गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल छात्राएं कोतवाली पहुंचीं। यहां प्रभारी निरीक्षक अपराध मनीराम ने स्टाफ के साथ छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने छात्राओं को पुलिस की कार्यशैली और उनके दैनिक जीवन में किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया।
छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के तौर तरीके बताते हुए सोशल मीडिया का प्रयोग कम से कम करने की हिदायत दी। कहा कि किसी भी छात्रा को अब किसी गलत व्यक्ति से डरने की जरूरत नहीं है, अगर किसी को कोई शिकायत हो तो वह हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। शिकायत करने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाता है और पुलिस तुरंत ही एक्शन लेकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित शिकायत ऑनलाइन या थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क या महिला हेल्पलाइन नंबर पर कभी भी की जा सकती है। उन्होंने पढ़ाई के दौरान मोबाइल का प्रयोग न करने की भी सलाह दी। उन्होंने सभी को थाने का सीयूजी नंबर भी नोट कराया। प्रभारी निरीक्षक कार्यालय, रिपोर्टिंग कार्यालय, साइबर सेल, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर रूम, रिकॉर्ड रूम, बंदी गृह आदि का भी भ्रमण कराया। इस दौरान तमाम छात्राओं ने सवाल किए, जिसके प्रभारी निरीक्षक ने जवाब भी दिए। इस मौके पर विद्यालय निदेशक आशुतोष अग्रवाल, गुलनाज, मनदीप कौर, दरोगा अंकुर कुमार, प्रमोद कुमार, सुनीता निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें