फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रंचिंग ग्राउंड में दूसरे दिन भी जलता रहा कूड़े का ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर। हजरतपुर के पास ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े के ढेरों में मंगलवार आग लग गई थी। दूसरे दिन बुधवार को भी कूड़े के ढेरों में आग लगी रही। इससे 40 हजार की आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
उधर, चंद किलोमीटर दूर स्थित कलेक्ट्रेट और पालिका कार्यालय है। इसके बाद भी जिम्मेदार इसका संज्ञान नहीं ले रहे हैं। ये हाल तब है जबकि जिले का एक्यूआई लगातार खराब हो रहा है। नगर पालिका हजरतपुर के पास स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डंप करती है। मंगलवार सुबह कूड़े के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा कूड़े का ढेर जलने लगा। दूसरे दिन भी यहां कूड़े के ढेर जलते रहे। 40 हजार की आबादी को धुंए और बदबू के कारण दिक्कत हुई, लेकिन प्रशासनिक अमले ने आग बुझवाने की जहमत तक नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आंखों में जलन और पानी निकल रहा है। दमा के मरीजों को भी इससे परेशानी हुई। आसपास की आबादी वाले क्षेत्र के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें