फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुआ विधवा की मौत का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के गांव बालानगर में विधवा इशरत जहां की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके चलते उसका विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नानकर रानी के मजरा बालानगर निवासी शफी अहमद की 42 वर्षीय पत्नी इशरत जहां का दो दिन पहले अचानक स्वास्थ्य खराब हुआ था। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए उत्तराखंड के बाजपुर स्थित एक निजी डॉक्टर के पास ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
मृतका के मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई थी। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। अब जांच के लिए बिसरा लैब भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें