फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तीन दिन से लापता युवती का शव कोसी नदी में मिला

Thu, 06 Aug 2026 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। तीन दिन से घर से लापता युवती का शव बुधवार को गांव से दूर कोसी नदी में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पटवाई क्षेत्र के खिरका गांव निवासी रविशंकर की 20 वर्षीय बेटी सीमा का शव बुधवार को गांव से दूर कोसी नदी में उतरता मिला। परिवार के अनुसार सीमा मानसिक रूप से कमजोर थी और अक्सर घर से बाहर निकल जाती थी। परिवार उसकी काफी देखभाल करता था।
परिजनों ने बताया कि सीमा रविवार रात से घर से लापता थी। तब से उसकी लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उसकी गुमशुदगी भी थाने में दर्ज कराई गई थी। बुधवार सुबह परिजन उसे तलाशते हुए कोसी नदी की ओर पहुंचे। करीब 11 बजे सीमा का शव नदी किनारे पानी में उतरता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार कर रहा है। यदि तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें