फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गोकशी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2026 12:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के मुकरमपुर गांव के जंगल में निराश्रित गोवंशीय पशु के वध के मामले में स्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य नामजद एवं अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मुकरमपुर में चार अगस्त को निराश्रित गोवंशीय पशु के वध का मामला सामने आया था। इस संबंध में उपनिरीक्षक अभिनव देशवाल की तहरीर पर थाना स्वार में असगर अली, अकबर अली, मुशव्वर अली, सरफराज उर्फ बाबू, अनवर अली, नवाब अली समेत कुछ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
पुलिस ने मौके से एक प्लास्टिक के कट्टे में रखा सादा तराजू और एक रस्सी भी बरामद की थी। मांस को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया था, जबकि कुछ हिस्सा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था।
विज्ञापन

कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि बुधवार को मामले में वांछित मुशव्वर अली तथा सरफराज उर्फ बाबू निवासी ग्राम मुकरमपुर को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि मुकरमपुर में गोवंश वध के मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया गया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें