फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हत्या कर खेत किनारे फेंका युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह तड़के क्षेत्र के ग्राम रामनगर स्थित बेगमाबाद रोड पर पर एक खेत के किनारे खून से लथपथ युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए आसपास गांव के लोगों को बुलाया परंतु शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक के हाथ पर सूरज नाम गुदा हुआ था।
दोपहर बाद ग्राम रामनगर के ग्रामीण पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे तो उन्होंने मृतक की पहचान सूरज 30 वर्षीय पुत्र कड़ेराम ग्राम रामनगर के रूप में की। मृतक की पत्नी शबनम ने बताया कि उसके पति मृतक सूरज दिल्ली में रहकर ट्रक ड्राइवरी करते थे। पिछले तीन वर्षो से गांव आ गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम सात बजे वह गांव से दिल्ली जाने के लिए कहकर घर से निकले थे। आरोप लगाया कि किसी ने उनके पति की हत्या कर शव को सड़क किनारे खेत में फेंका गया है। उसका विवाह 6 वर्ष पूर्व दिल्ली से हुआ था। उनके परिवार में पत्नी शबनम और सूरज वर्षीय पुत्री सुमेरा और 10 माह के पुत्र यश हैं।
विज्ञापन

कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर आने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें