फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कड़ीवन उमलाडवार गालून सड़क का 7.07 करोड़ से होगा निर्माण

विज्ञापन
टिक्कर उप तहसील के तहत कड़ीवन उमलाडवार गालून सड़क के  कार्य का भूमिपूजन करते ​शिक्षा मंत्री रोहित
विज्ञापन
बोले, मंडी मध्यस्थता योजना से बीते साल से दोगुना से भी ज्यादा खरीदा सेब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को उप-तहसील टिक्कर में नाबार्ड के तहत 7.07 करोड़ से बनने वाली 5.340 किलोमीटर लंबी कड़ीवन-उमलाडवार-गालून सड़क के निर्माण एवं मरम्मत कार्य का भूमिपूजन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल में उपमंडल टिक्कर में चहुंमुखी विकास हुआ है। नावर क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये से सड़कों के निर्माण और मरम्मत के कार्य जारी हैं। जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये से सड़क निर्माण एवं मरम्मत के कार्य प्रगति पर हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन वर्षों के दौरान 147 नई सड़कों की सफलतापूर्वक पासिंग की गई है। इस वर्ष के अंत तक 150 सड़कों की पासिंग का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के अंतर्गत जुब्बल-नावर-कोटखाई में 110 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिसके अंतर्गत उपमंडल टिक्कर में 51 करोड़ रुपये की स्वीकृति से छह सड़कों को शामिल किया है।
इसके अतिरिक्त कड़ीवन-घणासीधार सड़क की री-टारिंग 90 लाख रुपये की लागत से प्रगति पर है। ग्राम पंचायत कुठाड़ी के अंतर्गत टूटू पानी में 6.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सेब ग्रेडिंग एवं पैकिंग हाउस का निर्माण किया गया है। रोहित ने बताया कि वर्ष 2025 में मंडी मध्यस्थता के अंतर्गत सरकार ने 99 हजार मीट्रिक टन सेब खरीदा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुने से भी अधिक है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, स्थानीय प्रधान रेवती देवी, कुठाड़ी पंचायत के प्रधान ललित संगरेल, साथ लगती पंचायतों के जनप्रतिनिधि, एसडीएम रोहड़ू धर्मेश, बीडीओ रोहड़ू, तहसीलदार टिक्कर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें