फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी परीक्षा : 15 केंद्रों पर 13,328 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Tue, 02 Jun 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन से जुड़ी टीजीटी परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यह परीक्षा तीन और चार जून को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दो दिन में चार पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल 13,328 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

इंटर कॉलेजों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) की परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा जिले के 15 कॉलेजों में होगी। शिक्षा विभाग और प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्ति तक प्रत्येक गतिविधि पर विशेष नजर रखी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान प्रत्येक कक्ष में प्रशिक्षित कक्ष निरीक्षकों की तैनाती रहेगी, जबकि विभिन्न केंद्रों की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर भीड़भाड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
000
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
डीएमए, ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी, स्मार्ट इंडियन स्कूल, रजा डिग्री कॉलेज, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज, मुर्तजा इंटर कॉलेज, ईस्ट वेस्ट स्कूल, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज ककरौवा, राजकीय इंटर कॉलेज काशीपुर तथा राजकीय इंटर कॉलेज सैंजनी नानकार सहित कुल 15 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा पर एक नजर
प्रथम दिन
पहली पाली — 3563
दूसरी पाली — 2971
दूसरा दिन
पहली पाली — 4536
दूसरी पाली — 2258
कुल — 13328

प्रशासनिक व्यवस्था
कुल सेक्टर — 15
जोन — 5
स्टेटिक मजिस्ट्रेट — 15

वर्जन
टीजीटी परीक्षा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली गई हैं। -अंजलि अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें