फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फारुख खां हत्याकांड में गवाही टली, अब चार अगस्त को होगी सुनवाई

Tue, 21 Jul 2026 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर के चर्चित अधिवक्ता फारुख खां हत्याकांड में सोमवार को अधिवक्ता की पत्नी एवं मुकदमे की वादी निशा गौसिया की गवाही होनी थी, लेकिन गवाह के उपस्थित न होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले की अगली सुनवाई चार अगस्त को होगी।
विज्ञापन

फरवरी में जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े अधिवक्ता फारुख खां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी एवं जिला पंचायत कर्मी निशा गौसिया की तहरीर पर पुलिस ने विभाग के ही बाबू असगर अली समेत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी असगर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल में बंद असगर अली की सेशन कोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी भी खारिज हो चुकी है। उस पर कोर्ट में आरोप तय हो चुके हैं और मामले में गवाही शुरू हो चुकी है। सोमवार को गवाही प्रस्तावित थी, लेकिन गवाह के नहीं पहुंचने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले की अगली सुनवाई चार अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें