फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खूंखार कुत्तों का आतंक, एक साल में 9158 को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही कुत्ते आक्रमक हो रहे हैं। मोहल्लों और गलियों में बैठे खूंखार कुत्ते लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। 1 जनवरी 2023 से अप्रैल 2024 तक 9158 लोगों को कुत्तों ने अपना निशाना बनाया है, लेकिन नगर पालिका कुत्तों की रोकथाम को लेकर ठोस कदम नहीं उठा सकी है।
विज्ञापन

शहर में डूंगरपुर, शाहबाद गेट और ज्वाला नगर में कुत्तों का आतंक काफी देखने को मिल रहा है। जिला अस्पताल में इस समय कुत्ते काटे के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इसमें पालतू कुत्ते भी शामिल हैं। प्रतिदिन की अस्पताल में 20-25 मरीज कुत्ते काटने के आ रहे हैं। जिनको अस्पताल में एंटी रेबीज के टीके लगाए गए हैं।

कुत्ते पकड़ने में नाकाम रही कंपनी
रामपुर। 39 लाख के ठेके के साथ नगर पालिका ने शहर के खूंखार कुत्तों को पकड़ने के लिए कंपनी को ठेका दिया था। इसके बाद से न तो कंपनी का काम धरातल पर दिखाई दिया और न ही अधिकारियों ने इसकी सुध ली। लखनऊ की एक कंपनी से अनुबंध होने के बाद शुरू में कुत्तों को पकड़ने का सिलसिला शुरू हुआ। कई कुत्तों को टीम पकड़ कर ले गई और एबीसी सेंटर पर छोड़ने लगी, लेकिन एक हफ्ते बाद ही कंपनी का अभियान ठंडा पड़ गया। हालत ये हैं कि अधिकारी और कर्मचारी दोनों कंपनी से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कंपनी कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन


वर्जन:
कंपनी से अभी संपर्क नहीं हो पा रहा है। बातचीत करने के बाद पूरी जानकारी ली जाएगी और अभियान एक बार फिर से शुरू कर खूंखार कुत्तों को पकड़वाने का इंतजाम कराया जाएगा। - दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, रामपुर

गर्मी और तपिश में जानवरों के स्वभाव में परिवर्तन आता है। कुत्ते आक्रामक हो जाते हैं, जिससे वह लोगों को शिकार बनाने की कोशिश करते हैं। छोटे बच्चों घरों से अकेले न निकलने दें। अस्पताल में कुत्ता कटने के मरीजों के लिए एंटी रेबीज की व्यवस्था है। -डॉ. एचके मित्रा, सीएमएस, जिला अस्पताल, रामपुर
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें