फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार से लगातार बारिश, छह डिग्री गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से जहां जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। एक ही दिन में पारा छह डिग्री तक लुढ़क गया। जिले में पिछले 24 घंटे में 58.7 एमएम बारिश हुई है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार तक भारी बारिश पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर से हो रही मूसलाधार ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बारिश के मौसम में भी इतनी बारिश नहीं हुई। रविवार को शुरू हुई बारिश सोमवार को भी दिनभर हुई थी रही। जिसके कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था। जो सोमवार को छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान भी गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम पूर्वानुमान ने अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी भारी बारिश पड़ने की संभावना जताई है। बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से गर्मी से राहत मिली है लेकिन, बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें