शाहबाद। एक युवक द्वारा लगातार की जा रही छेड़खानी से परेशान होकर 16 वर्षीय किशोरी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी के साथ गांव का ही अतुल कुमार आए दिन छेड़खानी करता था। इससे परेशान होकर उसने पांच मार्च को फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि जब उन्होंने अतुल के परिजनों से इसकी शिकायत की तो उसके पिता सर्वेश और चाचा गौतम सिंह ने उन्हें धमकाया।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी अतुल के साथ उसके पिता व चाचा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद