फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिजली कनेक्शन के बहाने युवक के कागजात लेकर फर्जी लकड़ी की फर्म खोली, करोड़ों के बिल काटे

Tue, 10 Mar 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। बिजली कनेक्शन दिलवाने का झांसा देकर कुछ लोगों ने युवक से उसका आधार कार्ड, पेन कार्ड व अन्य प्रपत्र ले लिए। इसके बाद उन प्रमाण पत्रों के आधार पर किसी सीए के साथ मिलकर लकड़ी की फर्जी फर्म खोल ली। उसके बाद धोखाधड़ी करने वालों ने लकड़ी का कारोबार करते हुए करोड़ों के बिल काट दिए, लेकिन जीएसटी जमा नहीं की। जीएसटी विभाग के अधिकारी जब जांच करते हुए पेन कार्ड व आधार कार्ड के हिसाब से युवक के पास पहुंचे तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


जानकारी होने पर पीड़ित ने धोखाधड़ी करने वालों से शिकायत की तो उन्होंने मारपीट की। पीड़ित ने कोर्ट के माध्यम से सभी आरोपियों के खिलाफ शहजादनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडिया निवासी गिरबल का कहना है कि उसकी शाहबाद गेट निवासी नईम व शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जुठिया निवासी फरमान से जान पहचान थी। गिरबल के अनुसार उसे बिजली का कनेक्शन कराना था, जिस पर दोनों ने कहा कि उनकी बिजली विभाग में जान-पहचान है, जल्द कनेक्शन करवा देंगे। इसके बाद उन्होंने गिरबल से उसका पैन, आधार कार्ड, फोटो व मोबाइल नंबर ले लिया। कुछ समय पश्चात उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आया, जिसके संबंध में दोनों को जानकारी दे दी।
विज्ञापन

आरोप है कि अगस्त 2023 में जीएसटी विभाग के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने बताया कि उसके कागजों के पर मैसर्स जीआर इंटरप्राइजेज के नाम से लकड़ी की फर्म पंजीकृत है। इससे करोड़ों रुपये का कारोबार करते हुए बिल काटे गए हैं लेकिन जीएसटी नहीं जमा की गई है।
जीएसटी का 36 लाख रुपये बकाया है। यह सुनकर गिरबल के होश उड़ गए और उसने ऐसी किसी भी फर्म की जानकारी होने से इन्कार कर दिया। इसके बाद जांच की गई तो मालूम हुआ आरोपियों ने किसी सीए से साठगांठ करके यह फर्म खोल ली है और उसका खाता एक बैंक में हैं। इसके बाद गिरबल ने आरोपियों से मिलकर विरोध किया तो उन्होंने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित का आरोप है कि उसने फरवरी 2026 में एसपी को एक रजिस्टर डाक से शिकायती पत्र भेजा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शहजादनगर थाने में बाबा दीप सिंह नगर निवासी आबिद हुसैन, शाहबाद गेट निवासी नईम, फरमान और अज्ञात एकाउंटेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरी बात सामने आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें