फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सैफनी में किशोरी से दुष्कर्म, पॉक्सो सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

Fri, 05 Jun 2026 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी/शाहबाद (रामपुर)। सैफनी थाना क्षेत्र में एक अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर पॉक्सो, एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी दिव्यांग है। आरोपी फरार है। गांव में पुलिस ने एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उसकी नाबालिग बेटी दिव्यांग है। बृहस्पतिवार को वह गांव में सिलाई के लिए कपड़े देने घर से बाहर गई हुई थी। इस दौरान किशोरी घर में अकेली थी। मौका पाकर गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक साबिर घर में घुस गया। मां के वापस घर पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद था और किशोरी बदहवास थी।
मां का आरोप है कि आरोपी युवक साबिर ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया है। आरोप है कि इस घटना के बाद आरोपी छत से भाग रहा था। उसके चिल्लाने पर गांव के दो युवकों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोप है कि दुष्कर्म का आरोपी हाथापाई करते हुए भाग गया। उधर, घटना की सूचना पर सैफनी पुलिस पहुंच गई। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी साबिर के खिलाफ पॉक्सो, एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें