फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हापुड़ में हुई डकैती में रामपुर से चोरी हुई बाइक का हुआ इस्तेमाल

Fri, 05 Jun 2026 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। हापुड़ में उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के घर एक जून को हुई दो करोड़ रुपये से अधिक की डकैती के मामले में रामपुर का नाम भी सामने आया है। डकैतों द्वारा इस्तेमाल की गई एक बाइक रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र की निकली। इस बाइक की चोरी की रिपोर्ट सिविल लाइंस थाने में दर्ज है। मामले की जांच के लिए हापुड़ पुलिस और एसओजी की टीम रामपुर पहुंची हुई है।
विज्ञापन

एक जून की रात हथियारबंद बदमाश उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के आवास में घुस गए थे। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार डकैत करीब दो करोड़ रुपये मूल्य का सामान लेकर फरार हुए थे।
मामले की जांच में हापुड़ पुलिस की 10 टीमें लगी हैं। जांच के दौरान सामने आया कि वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक रामपुर नंबर की है। इसके बाद पुलिस ने पड़ताल की तो बाइक का संबंध रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र से मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हापुड़ पुलिस और एसओजी की टीम सिविल लाइंस क्षेत्र पहुंची। टीम में एक इंस्पेक्टर, दो दरोगा और एक कांस्टेबल शामिल था। वहीं, एसओजी की दूसरी टीम टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालती रही।
जांच में यह भी सामने आया कि जिस बाइक की तलाश की जा रही है, वह करीब 15 दिन पहले सिविल लाइंस क्षेत्र से चोरी हुई थी। इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम ने बाइक स्वामी से भी पूछताछ की। देर रात तक टीमें रामपुर में विभिन्न पहलुओं पर जांच करती रहीं। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि हापुड़ डकैती प्रकरण की जांच के सिलसिले में हापुड़ पुलिस रामपुर आई हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें