फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेल कोल्हू के पटे की चपेट मे आकर से किशोरी की मौत

Sat, 26 Jul 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई (रामपुर)। गांव मतवाली ढोलसर में शुक्रवार को तेल कोल्हू की चपेट में आकर किशोरी की मौत हो गई। परिजनों ने कोल्हू संचालक पर धक्का देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मतवाली ढोलसर निवासी नजीर अहमद की 15 वर्षीय बेटी इकरा शुक्रवार को अपने चाचा रिजवान के साथ गांव में तेल निकलवाने आई थी। तेल निकालते समय कोल्हू के पटे की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोल्हू संचालक ने किशोरी को बाहर निकाला। किशोरी के चाचा रिजवान का आरोप है इकरा कोल्हू के पास खड़ी थी। इसी दौरान कोल्हू संचालक ने उसे पटे की ओर धक्का दे दिया, जिससे वह पटे की चपेट में आ गई और मौत हो गई।
किशोरी के पिता नजीर अहमद की 10 वर्ष पूर्व बिजली के करंट से मौत हो चुकी है। किशोरी का एक बड़ा भाई और मां है। जिनका पालन पोषण उसके चाचा रिजवान करते हैं। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया किशोरी की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें