फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर महिला को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया और उसे घर से निकाल दिया। पत्नी ने पति समेत चार के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के गांव इन्ड्रा निवासी नन्हें की पुत्री नजमा की शादी मुरादाबाद के भोजपुर में हुई थी। नजमा के पिता ने हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। उन्होंने बाइक और दो लाख नगदी की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। कई बार मारपीट और हिंसा की गई। मायके वालों ने पंचायत के जरिए भी मामला निपटाने की कोशिश की, लेकिन ससुराल के लोग नहीं माने और दहेज की मांग पर अड़े रहे। आखिरकार पति ने तीन तलाकर देकर नजमा को घर से निकाल दिया। वह मायके आ गई और घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ पुलिस अफसरों से मिली और कार्रवाई की मांग की। महिला थाने में पति फिरोज समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें