फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: जौहर विवि में पुलिस को खोदाई में मिली नगर पालिका की सफाई मशीन, आजम खां और अब्दुल्ला समेत सात पर FIR

Mon, 19 Sep 2022 07:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

पुलिस व प्रशासन की टीम की ओर से यूनिवर्सिटी में जेसीबी से खोदाई कराई गई। खोदाई में नगर पालिका के लिए मंगाई गई सफाई करने वाली मशीन मिली है। मामले में पुलिस ने आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम समेत सात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
खोदाई में टीम को मिली मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के दो साथियों से पूछताछ के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची। जहां यूनिवर्सिटी में जेसीबी से खोदाई के दौरान नगर पालिका के लिए मंगाई गई सफाई करने वाली मशीन मिली है। पुलिस ने इस मामले में वाकर अली खां की तहरीर के आधार पर सपा नेता आजम खां, उनके बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां, सुल्तान मोहम्मद खान, अनवार हुसैन, सालिम और तालिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विधायक अब्दुल्ला आजम के दो करीबियों से ईडी ने पूछताछ की है। दोनों को पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिया था। बता दें कि एक वायरल वीडियो में दोनों युवक जुआ खेलते हुए दिखाई दे रहे थे।

वहीं, हाल ही में आजम खां से मुलाकात के दौरान दोनों युवक अखिलेश के साथ भी दिखे थे, जिसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके आधर पर पुलिस ने उनको हिरासत में लिया था। इसके विरोध में सपाइयों ने एसपी आवास पर धरना दिया था।

जानकारों की मानें तो ईडी की टीम रविवार की रात ही रामपुर आ गई थी। टीम ने अब्दुल्ला आजम के दोस्तों से पूरी रात पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि आजम खां के खिलाफ ईडी ने लखनऊ में मुकदमा दर्ज कर रखा है। उसी सिलसिले में अब्दुल्ला के दोस्तों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

पकड़े गए जुआरियों ने मशीन जमीन में दबाने की बात की कबूल
मामले को लेकर रामपुर के एएसपी संसार सिंह ने कहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने मशीन को कटवा कर यहां दबा दिया था। कल जो जुआरी गिरफ्तार हुए थे उन्होंने बताया कि ये मशीन उन लोगों ने कटवाई और यहां पर दबा दी। उनकी निशानदेही पर ये खोदाई हुई और मशीन बरामद की गई। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें