फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले क्वार्टर फाइनल में टांडा की टीम ने रुड़की को हराया

सार

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर प्रदेश स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहला क्वार्टर फाइनल रुड़की और टांडा की टीमों के बीच खेला गया।मैच समाप्त होने के तक दोनों टीम बराबरी पर रहीं।जिसमें रुड़की की टीम पांच गोल कर सकी और टांडा ने छह गोल दाग कर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर प्रदेश स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहला क्वार्टर फाइनल रुड़की और टांडा की टीमों के बीच खेला गया। मैच समाप्त होने के तक दोनों टीम बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट के जरिए परिणाम तय किया गया। पेनल्टी शूटआउट में टांडा की टीम ने पांच के मुकाबले छह गोल दागकर जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

महात्मा गांधी स्टेडियम में बारिश के बीच यह मुकाबला हुआ। पहले हाफ में रुड़की ने कुछ समय मैच शुरू होते ही गोल कर दिया। जवाब में टांडा की टीम ने लगातार दो गोल मारकर पहला हाफ अपने नाम कर लिया। दूसरे हाफ का जब मैच शुरू हुआ दोनों ही टीमों ने जोरदार खेल का प्रदर्शन दिखाया। अंत समय में रुड़की को पेनल्टी शूटआउट मिल गया जिसके जरिए रुड़की ने अपनी टीम का स्कोर बराबर कर दिया। मैच जिसका निर्णय पेनल्टी शूटआउट द्वारा निकाला गया। जिसमें रुड़की की टीम पांच गोल कर सकी और टांडा ने छह गोल दाग कर मैच अपने नाम कर लिया। आयोजक विकास कुमार ने बताया शनिवार का मैच अंबेडकर क्लब रामपुर और स्मार्ट इंडियन पब्लिक स्कूल के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें