फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: टेलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। सैदनगर चौकी क्षेत्र में एक टेलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिस पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर पुलिस चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया और हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के अहमदाबाद गांव निवासी कलुआ (30) टेलरिंग का काम करता था। उसका शव शुक्रवार रात को लालपुर सैदनगर सड़क पर सुक्खन सिंह इंटर कॉलेज के सामने पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार शव के पास ही बाइक साइड में खड़ी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इसी बीच गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए।
परिजनों ने बताया कि उसके गले पर चोट के कई निशान हैं। कोई कपड़ा फटा हुआ नहीं है। युवक की नसीमगंज की ससुराल थी। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। उसके बाद परिजनों ने शव को सैदनगर चौकी के सामने रखकर जाम लगा दिया। जिसके बाद मौके पर जाम लग गया।
विज्ञापन

बाद में पुलिस आ गई। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की बात कह रहे थे। पुलिस के समझाने के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जांच के ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें