फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कचहरी परिसर में लेखपाल को पीटा, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सरकारी तालाब से अवैध कब्जा हटवाने पर कुछ लोगों ने कचहरी परिसर में लेखपाल की पिटाई कर दी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लेखपाल ने जैसे-तैसे हमलावरों के चंगुल से बचकर अपनी जान बचाई। इसके बाद लेखपाल सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मामला कचहरी परिसर का है। सैफनी निवासी राजकुमार शर्मा लेखपाल हैं। उनका कहना है कि शाहबाद के ग्राम बिचपुरी की गाटा संख्या 53 पर तालाब है। कुछ लोगों ने इस पर अवैध कब्जा कर रखा था। शिकायत आने पर जब वह जांच करने पहुंचे तो मामला सही पाया गया, जिस पर उन्होंने कब्जा हटवा दिया था।
इस संबंध में शाहबाद के मोहल्ला फर्रासन निवासी संजू देवी ने एक शिकायत की थी। इसी मामले में वह कोर्ट में शुक्रवार को अपना पक्ष रखने गए थे। लेखपाल के अनुसार उनके साथ राजस्व निरीक्षक, लेखपाल ज्ञानेंद्र व रमन भी थे। बताते हैं कि यहां पर पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे। जैसे ही वह गाड़ी से उतरे तो सभी ने घेर लिया और उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लोग हमलावर हो गए और उन्हें पीटने लगे। किसी तरह से वह अपनी जान बचाई और सिविल लाइंस कोतवाली में पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। लेखपाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संजू देवी और उमेश दास उर्फ महेशपाल महंत के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें