टांडा (रामपुर)। धर्मांतरण के प्रकरण में एटीएस लखनऊ जिस युवक को अपने साथ ले गई है उसकी नजदीकियां उमर गौतम से होने का शक है। सूत्रों का कहना है कि युवक दिल्ली में जिस मकान में रहता था वो उमर गौतम का है। वहीं युवक के परिजन शुक्रवार को पूरे दिन उसके बारे में जानकारी जुटाने में लगे रहे।
बीते सप्ताह धर्म परिवर्तन के आरोप में यूपी एटीएस ने उमर गौतम और उसके सहयोगी मुफ्ती जहांगीर आलम को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने अब तक गरीब महिलाओं के साथ मूकबधिर, गरीब बच्चों और अपहिजों को मिलकर करीब एक हजार से ज्यादा लोगों का धर्मांतरण कराया है। इसी मामले में यूपी एटीएस ने इनपुट के आधार पर एटीएस ने बुधवार देर रात टांडा के मोहल्ला यूसुफ और टंडोला में छापामार कर नगर के तीन युवकों को उठा लिया था। जिसके बाद दो युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। वहीं, एक युवक को अपने साथ ले गई। बताते हैं युवक की दिल्ली में बुर्के बेचने की दुकान है। शुक्रवार को भी नगर में इस मामले को लेकर चर्चा होती रही। सूत्रों के अनुसार युवक दिल्ली में जिस मकान में रहता था वह उमर गौतम का है। स्थानीय पुलिस शुक्रवार को भी इस मामले में कोई जानकारी होने से इंकार करती रही। वहीं शुक्रवार को युवक के परिजन पूरे दिन उसके बारे में जानकारी जुटाने में लगे रहे।