फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री के हाथों सम्मानित हुईं राना तलत

Tue, 06 Sep 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को शिक्षक दिवस पर जिला सहकारी बैंक सभागार में शिक्षिका को सम्मानित करते डीएम अमित किशोर।
विज्ञापन

विज्ञापन
चमरौवा विकास खंड के मंडैया उदयराज की प्रधानाध्यापिका राना तलत और प्रबंध समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार को लखनऊ में प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।  सम्मान के रूप में उनको शाल ओढ़ाया गया। साथ ही प्रशस्ति  पत्र और 1.20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। सम्मान पाकर उनका चेहरा खिल गया। 

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से विद्यालय पुरस्कार योजना शुरू की गई थी। इसके तहत जिले के स्वच्छ विदलयों का जिला स्तर पर चयन किया जाना था। रामपुर से चमरौवा विकास खंड के मंडैया उदयचराज स्थित माडल स्कूल का चयन किया गया। इस स्कूल को जिले का सबसे श्रेष्ठ स्कूल घोषित किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री के हाथों सम्मानित हुई माडल स्कूल की प्रधानाध्यापिका राना तलत का कहना है कि सम्मान के रूप में मिली 1.20 लाख रुपये की राशि स्कूल के विकास पर खर्च होगी। इस धनराशि से स्कूल का फर्नीचर खरीदा जाएगा साथ ही बिजली उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें