स्वार। उत्तराखंड बॉर्डर स्थित शिकारपुर गांव में खेले जा रहे नशा मुक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को तैय्यब क्लब की टीम ने टांडा बादली को 75 रनों से हरा दिया। तैय्यब क्लब की ओर से यामीन ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। उन्हें मैन आफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया।
शुक्रवार को टूर्नामेंट का चौथा मैच खेला गया। तैय्यब क्लब के कप्तान मोहम्मद तैय्यब ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उसकी ओर से यामीन ने धुआंधार 67 रन बनाए। मुकर्रम ने 43 रनों का योगदान दिया जिसके चलते टीम ने निर्धारित 12 ओवर 185 रन बनाए।
विज्ञापन
टांडा बादली की ओर से ऋषभ और अनु ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए बादली टांडा के बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सके। उसकी ओर से ऋषभ ने 35 और जैद 32 रन बनाए। शेष बल्लेबाज दहाई का अंक भी नहीं छू सके और 12 ओवर में केवल 110 रन ही बना सकी।
तैय्यब क्लब की ओर से दानिश ने दो विकेट लिए। इस तरह तैय्यब क्लब की टीम 75 रन से मैच जीत गई। मैन आफ द मैच यामीन को दिया गया। मुख्य अतिथि साजिद पाशा रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान फरहान अली समेत कमेटी के पदाधिकारी रहे।