टांडा। नगर के मोहल्ला मोतीनगर स्थित मंसब अली स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मैच में एचआर रॉयल क्रिकेट क्लब को सहारा क्रिकेट क्लब ने 19 रनों से मात दी है। मैच में अपनी टीम के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले फिरासत उर्फ अन्ना को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह मैच भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल क्रिकेट लीग के क्रम में चल रहा है।
शुक्रवार को हुए मैच में सहारा क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और वसीम के 34 तथा फिरासत द्वारा बनाए 18 रनों की बदौलत निर्धारित 16 ओवर में 109 रन का लक्ष्य एचआर रॉयल क्रिकेट क्लब को दिया। जिसमें मुन्ना और अदनान ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचआर रॉयल क्रिकेट क्लब के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और एचआर रॉयल क्रिकेट क्लब 16 ओवर पूरे होने पर मात्र 89 रन ही बना सकी। जिससे सहारा क्रिकेट क्लब 19 रनों से मैच जीत गई। जिसमें सज्जाद ने 31 रनों की पारी खेली। जिसमें आयजुल ने दो और फ़िरासत उर्फ अन्ना ने एक विकेट अपने नाम किया।
मैच में कमेंट्री जहीर जिया और अब्दुल रज्जाक ने तथा स्कोरिंग मौलाना जुनैद ने की।