स्वार। लोकसभा चुनाव में रामपुर को स्वार ने दूसरी बार सांसद दिया है। इससे पहले 1977 और उसके बाद 1991 में राजेन्द्र कुमार शर्मा सांसद चुने गए थे। इस बार सपा के मोहिब्बुल्ला नदवी ने जीत दर्ज कर स्वार का नाम रोशन किया है।
आजादी के बाद प्रथम आम चुनाव में मौलाना आजाद सांसद चुने गए थे। वह रामपुर के मूल निवासी नहीं थे। इनके बाद सैयद अहमद मेहंदी सांसद चुने गए, यह भी बाहरी रहे। नवाब जुल्फिकार अली खान, बेगम नूरबानो, मुख्तार अब्बास नकवी और जयाप्रदा रामपुर से सांसद चुनी जा चुके हैं। इनमें एक भी सांसद स्वार विधान सभा क्षेत्र या स्वार क्षेत के निवासी नहीं रहे। इसी तरह डाक्टर नेपाल सिंह भी रामपुर के सांसद रहे। सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान रामपुर शहर से विधायक रहने के बाद 2019 में लोकसभा चुनाव जीते थे। राजेन्द्र कुमार शर्मा का मिलकखानम क्षेत्र में फार्म हाउस है। उनके आवास अब खंडहर बन चुका है जो आज भी है। वह स्वार विधान सभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। 1977 में लोकसभा चुनाव लड़े और जीते। अगली बार 1991 मे सांसद चुने गए। अब समाजवादी पार्टी से मौलाना मोहिब्बुल्ला नदवी सांसद निर्वाचित हुए। वह इस क्षेत्र के निवासी के तौर पर ऐसे दूसरे सांसद हैं जो स्वार से हैं। उनका मूल गांव रजानगर है जिसका विधानसभा क्षेत्र चमरौआ है, लेकिन ब्लॉक और तहसील स्वार ही है। क्षेत्रीय जनता में इस बात की खुशी है कि राजेन्द्र कुमार शर्मा के बाद उनके क्षेत्र का व्यक्ति फिर से सांसद चुना गया है।