फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नीट की परीक्षा में चमके रामपुर के होनहार

Thu, 06 Jun 2024 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नीट की परीक्षा में रामपुर के होनहार चमके हैं। रामपुर के कई छात्रों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी सफलता से छात्र-छात्राएं ही नहीं बल्कि उनके अभिभावक भी गदगद नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

नीट की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। घोषित परिणामों में ग्रीनवुड सीयिनर सेकेंडरी स्कूल के दस छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। प्रधानाचार्य नीरज तिवारी के मुताबिक नीट की परीक्षा में साद ने 665 अंक हासिल किए हैं, जबकि अदनान ने 550 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा इकरा खान, सैदा, ताबिश, शुऐब, सायमा, मुसफा निशात, फहीमा ऐजाज, अरबाब ने भी सफलता हासिल की है। स्कूल के डायरेक्टर शाहिद खान एवं प्रधानाचार्य एनके तिवारी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सब कठिन परिश्रम और उचित मार्ग दर्शन से ही सम्भव हुआ है। उन्होंने सभी सफल बच्चों के अभिभावकों को बधाई दी। इसके अलावा व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल के गर्व आहूजा का भी चयन हुआ है। प्रधानाचार्या डा. बसंत गुप्ता के मुताबिक आहूजा ने 679 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। निर्देशक मिस्टर कुणाल नंदा एवं प्रबंधन समिति की सदस्य एवं हेड काउंसलर डॉक्टर श्रेया गुप्ता सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके अलावा सेंट एंथोनी स्कूल के ईवान खान ने भी इस परीक्षा में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें