फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बसपा से बाहर होने के बाद सपा में शामिल हुए सुरेंद्र सागर

Thu, 23 Jan 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। करीब 30 साल से भी ज्यादा बसपा का हिस्सा रहे पूर्व दर्जा मंत्री और पांच बार के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सागर बुधवार को सपा में शामिल हो गए। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से इसकी जानकारी भी साझा की है। उनको पिछले दिनों बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी से बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन

पिछले दिनों बसपा के दो बड़े नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया था। इसमें पूर्व दर्जा मंत्री सुरेंद्र सागर व जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर शामिल थे। हालांकि बाद में प्रमोद सागर को फिर से पार्टी में जोड़ लिया गया था, लेकिन सुरेंद्र सागर की वापसी नहीं हुई। सपा के विधायक की बेटी से अपने बेटे की शादी करने के बाद उनको पार्टी से बाहर निकालने की प्रमुख वजह भी मानी गई थी। अब सुरेंद्र सागर ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बुधवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में सुरेंद्र सागर पार्टी में शामिल हुए। चर्चा है कि इनके साथ ही कई अन्य बसपा नेता भी सपा में शामिल हुए । वैसे सागर 1995 से बसपा में थे। वह बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री भी रह चुके हैं। उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी तथा शाहबाद सीट और फिर मिलक सुरक्षित क्षेत्र से प्रत्याशी रह चुके हैं। उनके साथ मौलाना फुरकान राजा, नावेद हुसैन कुरैशी, जीतेन्द्र बाबू सागर, अशोक सागर, रामबृक्ष पाल, सतीश दिवाकर, राकेश पला, रिजवान अली, डॉ. मकतूब अली, फिरासत अली, जगदीश पाल, नदीम अंसारी, अंकुर सागर तथा मनोज पाण्डेय ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें