फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 92 और शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने को एसपी ने की सिफारिश

Thu, 23 Jan 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। थानों में लंबे समय से जमा शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त कराने के लिए पुलिस ने अभियान चला दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने 92 और शस्त्र धारकों के लाइसेंस निरस्त की सिफारिश डीएम को भेज दी है। इस तरह एसपी ने दो दिन में ही कुल 242 शस्त्र धारकों के लाइसेंस को निरस्त करने की सिफारिश डीएम से कर दी है। इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

चुनाव हो या फिर कोई अन्य मौकों पर प्रशासन की ओर से शस्त्र लाइसेंस को जमा कराए जाते हैं। थाने में शस्त्र लाइसेंस जमा करने के बाद लोग उन्हें दोबारा लेने नहीं पहुंचे हैं। लाइसेंस धारक अपने शस्त्र वापस ले लें, इसके लिए पुलिस की ओर से कई बार कोशिश हुई। मगर, लाइसेंस धारक अपने शस्त्रों को वापस लेने नहीं पहुंच रहे हैं। इस वक्त पुलिस की ओर से जिले के सभी थानों में शस्त्र लाइसेंस भारी संख्या में जमा हैं, जिनका थानेवार सत्यापन शुरू किया गया है। एसपी के आदेश पर इन जमा किए गए शस्त्र लाइसेंसों को वापस न लेने पर अब निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की ओर से अब प्रशासन को लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जा रही है। मंगलवार को 150 शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई थी, जबकि बुधवार को भी 92 शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है। एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि इस वक्त थानों में जमा शस्त्र लाइसेंस के मामलों को निस्तारित कराने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में और 92 शस्त्र लाइसेंस के निरस्त करने के लिए डीएम को सिफारिश की है।
विज्ञापन


शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति
थाना- शस्त्र लाइसेंस
स्वार - 52
शहजादनगर 24
सैफनी 16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें