फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षक ने दो ट्रॉली गन्ना पकड़ा

Sun, 20 Jan 2019 12:45 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
दढ़ियाल में अवैध गन्ने की पकड़ी ट्रॉली के साथ ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक व मिल अधिकारी। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 कस्बे में गन्ने के अवैध कारोबार की सूचना पर गन्ना विकास निरीक्षक सहित त्रिवेणी चीनी मिल के अधिकारियों ने संयुक्त रुप से छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने गन्ने की अवैध खरीदारी कर भरते हुए दो ट्राली गन्ना पकड़ लिया। काफी मान मनौव्वल के बाद अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए दोनों ट्रॉलियों को छोड़ दिया।  

 प्रशासनिक अधिकारियों और चीनी मिल अधिकारियों की चेतावनी के बावजूद कस्बा सहित क्षेत्र में गन्ने का अवैध कारोबार बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। कारोबारी गाहे बगाहे चोरी छिपे गन्ने की अवैध खरीदारी कर अपने वाहनों से स्थानीय त्रिवेणी चीनी मिल और राणा चीनी मिल बेलबाड़ा में भेजकर मुनाफा कमा रहे है सूचना पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रकाश वीर सहित त्रिवेणी चीनी मिल के गन्ना उप महाप्रबंधक रविंद्र सिंह ,वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक लवकुश चौहान , प्रशासनिक अधिकारी रिंकू चौहान आदि ने कस्बे में छापामारी अभियान चलाया।
विज्ञापन


टीम को आता देखकर कई कारोबारी गन्ने की ट्रॉलियों को लेकर फरार हो गए । इस दौरान टीम ने टांडा मार्ग पर सड़क किनारे एक खाली पड़े मैदान में दो ट्रॉलियों में गन्ने की खरीद कर भरते हुए पकड़ लिया । टीम ने दोनों ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में कारोबारी के बचाव में कई लोग पहुँच गए ।  काफी मान मनौव्वल के बाद टीम ने कारोबारी को चेतावनी देकर दोनों ट्रॉलियों को छोड़ दिया । चीनी    मिल के गन्ना उप महाप्रबंधक रविंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने का अवैध कारोबार नहीं होने दिया जायेगा। छापेमारी से गन्ना कारोबारियों में हड़कंप मचा है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें