क्राइम ब्रांच और टांडा पुलिस ने मिलकर दिल्ली में दस लाख की चोरी करने और टांडा में सराफ से लूट करने वाले छह बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सभी के पास से लूट और चोरी किए सामान के अलावा हथियार और बाइक बरामद की है।
शुक्रवार रात को क्राइम ब्रांच और टांडा पुलिस को सूचना मिली कि टांडा में सराफ के साथ लूट करने वाले बदमाश बंद पड़ी आरामशीन में बैठे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर ली। पुलिस की घेराबंदी देख बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से तमंचे बाइक और चोरी और लूटा हुआ सामान भी बरामद किया।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर बदमाशों को एसपी शिवहरि मीना के समक्ष पेश किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने देर रात सूचना के आधार पर मुठभेड के बाद अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि बदमाशों ने दिल्ली के भजनपुरा में बंद मकान से दस लाख की चोरी की थी।
इस घटना के एक आरोपी को दिल्ली पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा इन्होंने टांडा में सराफ से 40 हजार रुपये की लूट की थी। एसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम राजीव चौधरी, टांडा इंचार्ज जीत सिंह और उनके साथियों को पाचं हजार रुपये का ईनाम देने के साथ बधाई दी है