बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। केमरी क्षेत्र में दिमागी बुखार से पीड़ित कक्षा सात के छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्र की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया है। केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम रहसेना निवासी रवि लोधी गांव के ही एक निजी स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक, रवि को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था।
परिजनों ने उसका पहले तो उपचार केमरी के एक चिकित्सक से कराया था। तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने मुरादाबाद में ही तीन अन्य चिकित्सकों से भी उसका उपचार कराया।
छात्र को मुरादाबाद के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गंदगी के अंबार लगे हैं। सफाई कर्मी सफाई करने महीने में एक बार ही आता है। ग्रामीणों में सफाई कर्मी के प्रति रोष है।