फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर कोसी पार कर रहेे ग्रामीण  

Sat, 29 Sep 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
अस्थायी लालपुर पुल के बह जाने के बाद नदी पार करती महिला। -अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 जर्जर हो चुके अस्थायी लालपुर पुल पर यातायात बंद हो जानेे के बाद ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं, वहीं  विभागीय अफसरों  द्वारा  मरम्मत न कराए जाने से ग्रामीण खौफजदा हैं। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त हुए पुल  की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। 

कोसी नदी पर बना अस्थायी लालपुर पुल बारिश की वजह से पिछले दिनों बह गया था,जिसके बाद इस पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। रास्ता बंद होने की वजह से लोगों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। विभाग की ओर से इस पुल की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसकी वजह से लोग परेशान हैं। लोगों ने पुल की मरम्मत कराने की मांग की है। तमाम लोग जान की बाजी लगाकर नदी पार कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोसी नदी से सटे गांव लालपुर, सींगनखेड़ा, जगतपुर, हकीमगंज, खौद, धनुपुरा, ढक्का हरैटा, काशीपुर, नगलिया कासम, देवीपुरा समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों को जान जोखिम में डाल नदी को पार कर चारा लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों को भय है कि अगर नदी की धार तेज हुई तो हादसा हो सकता है और जान तक जा सकती है। क्षेत्र के जगत सिंह, नरेंद्र कुमार, ताहिर अली, मुनव्वर, इकरार, अफसर अली आदि ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हुए पुल की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।  
विज्ञापन


वहीं, भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद एहसान ने कहा कि लालपुर बांध का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए। इससे एक बड़ी आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजनेताओं को चाहिए की इसके निर्माण के लिए मुख्यमंत्री, लोनिवि मंत्री और सिंचाई मंत्री से मांग करें और विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें