फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल बारिश की प्रबल संभावना, रहें तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गुरुवार और शुक्रवार को सुबह से ही जिले में बारिश के आसार हैं। वहीं मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार से सोमवार तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर सूर्यदेव ने बादलों के बीच से निकलने की कोशिश की। लेकिन धूप की तीव्रता धीमी रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को सुबह से पूरे दिन रात तक बारिश के आसार हैं तो शुक्रवार को सुबह से देर शाम तक बारिश और बूंदाबांदी के आसार हैं। शुक्रवार को बारिश के दौरान बिजली चमकने की भी संभावना जताई जा रही है, जबकि गुरुवार को बारिश के साथ तेज हवा भी चलने का पूर्वानुमान है।
इसके बाद शनिवार और सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि शनिवार से सोमवार तक आठ से 12 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से सर्द हवा चलने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम के आने वाले दिनों में इस बदलाव के लिए हर किसी को तैयार रहने की जरूरत है। वहीं चिकित्सकों की राय के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार को होने वाली बारिश में भीगने से बचने की बेहद जरूरत है, क्योंकि मौसम के बदलाव के इस समय बारिश में भीगने से सेहत खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें