फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के साथ बूंदाबांदी,पेड़ गिरे

Sat, 02 Jun 2018 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में आंधी के दौरान उड़े बैनर। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

शुक्रवार की रात तेज हवा चलने से जनपद के लोग दहशत में आ गए। तेज हवाओं की वजह से कई जगह पेड़ गिर गए,. होर्डिंग  उड़ गए और पूरे जिले की बिजली गायब हो गई। समाचार लिखे जाने तक कही से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिल पाई थी।  

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को चेतावनी जारी की थी कि शुक्रवार को रामपुर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया गया था। सेहत, पुलिस, बिजली और फायर ब्रिगेड सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में मौसम तो सामान्य बना रहा, लेकिन रात लगभग साढ़े नौ बजे तेज हवा चलनी शुरू हो गई। तेज हवाओं की वजह से कई जगह पेड़ गिर, होर्डिंग्स उड़कर सड़क पर गिर गए। बिजली गायब होने से पूरे शहर में अंधेरा छा गया। 
विज्ञापन


देखते-देखते बाजारों में सन्नाटा छा गया । दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद हो गए और लोग अपने घरों में दुबक गए। आंधी के बाद हल्की बारिश भी शुरू हो गई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज हवा से आम की फसल को भी काफी पहुंचा है। पेड़ों पर लगे आम जमीन पर गिर गए हैं। इससे आम उत्पादक किसानों की उम्मीद धक्का लगा है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें