फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को भी हड़ताल पर रहे कार्यदायी संस्था के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। वेतन भुगतान की मांग को लेकर रामपुर-काठगोदाम हाईवे चौड़ीकरण से जुड़े कर्मी रविवार को भी हड़ताल पर रहे। वहीं कंपनी प्रबंधन ने अब कर्मियों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच साल से रामपुर काठगोदात हाइवे चौड़ीकरण का काम कर रही सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी द्वारा अप्रैल माह से चौड़ीकरण का काम कर रहे 180 कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं हो सका है।जिस पर तीसरे दिन भी कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर बैठे रहे।वेतन का भुगतान न होने पर कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह खूंटाखेड़ा स्थित कम्पनी के प्लांट में बैरियर बंद कर ताला लगाते हुए सारा काम रोक दिया था व मेन गेट पर ही हड़ताल पर बैठ गए थे।कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए गुरूवार रात में ही कंपनी द्वारा अप्रैल माह का वेतन जारी करने पर भी कर्मचारी शनिवार को हड़ताल पर रहे थे।वहीं रविवार को कंपनी प्रबन्धन द्वारा कई कर्मचारियों को नोटिस दिए जाने पर कर्मचारी और भड़क गए प्रबन्धन की इस तरह की कार्रवाई पर रोष जताते हुए कहा कि वह वर्षो से कम्पनी में काम कर रहे हैं और अब अपने मेहनत कमाई की जायज मांग करने पर कम्पनी फुल और फाइनल को नोटिस दे रही है जो गलत है। इसलिए कर्मचारी जब तक पूरे वेतन का भुगतान नहीं होगा तब तक हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें