फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वार में वकीलों का प्रदर्शन, तीन दिन की हड़ताल शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े वकीलों ने तहसील प्रशासन पर नियम विरुद्ध कार्य करने और वादकारियों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। बाद में उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया, जिसमें भ्रष्टाचार खत्म करने और वादकारियों के कार्य तेजी से निपटाने की मांग की गई है। इसके साथ ही वकील तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन

वकीलों का आरोप है कि तहसील कार्यालय द्वारा मनमानी करते हुए उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता नियमावली 2006 के विपरीत प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिससे राजस्व वादों में वादकारियों को अकारण परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार को बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू के नेतृत्व में वकीलों ने प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया।
ज्ञापन में वकीलों ने कहा है कि उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 80, 76 व 98 के वादों के निस्तारण के लिए 1359 फसली की खतौनी मांगी जा रही है, जो विधि विरुद्ध है। वकीलों का कहना था कि जिन वादों में कोई आवश्यकता ही नहीं है, उन वादों में 1359 फसली की खतौनी का कोई प्रावधान ही नहीं है। इसको लेकर वकीलों ने तीन दिन हड़ताल पर रहने की घोषणा कर दी। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि उक्त समस्याओं का समाधान तीन दिन के भीतर नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर फरहत खां, नदीम अहमद अतहर फईम, बृज किशोर दिवाकर, रफीक अहमद, वैभव सक्सेना, अजहर अली सैफी, मोहम्मद अय्यूब, केवल सिंह, महबूब अली, रिजवान, आदिल हसन, संदीप सिंह संधू और चंद्रपाल सिंह सागर आदि वकील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें