फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से दस करोड़ का कारोबार प्रभावित

Sat, 22 Dec 2018 12:20 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को बैंक अधिकारियों की हड़ताल की वजह से ठप रहा बैंकों की शाखाओं में कामकाज। -
विज्ञापन

विज्ञापन
 बैंकों के विलय के विरोध में बैंक अधिकारियों की हड़ताल रही। इस दौरान सरकारी बैंक बंद रहे, जिससे करीब दस करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा। वहीं, ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इंडियन बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन की ओर से बैंकों के विलय के विरोध में हड़ताल की गई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं पंजाब नेशनल बैंक समेत तमाम सरकारी बैंक बंद रहे। इससे लेनदेन को लेकर ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, बैंकों की हड़ताल की वजह से करीब दस करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा। छोटे छोटे लेनदेन तक के लिए कर्मचारियों को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के संयोजक एमके चौहान ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से विजया बैंक एवं देना बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में वियल करने का फैसला किया गया है, जिससे बैंकों पर काम का दबाव बढ़ेगा। कर्मचारियों एवं ग्राहकों दोनों को ही दिक्कतें होंगी। बताया कि इसको लेकर बैंक कर्मी 26 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें