फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननखड़ी में हिमफेड के डिपो में नहीं मिल रही खाद

विज्ञापन
विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के हजारों बागवान इन दिनों हिमफेड के डिपों में खाद नहीं मिलने के कारण परेशानी झेल रहे हैं। बागवानों में इस बात को लेकर रोष है कि हिमफेड स्टोर में सेब के पौधों में डाली जाने वाली खाद की सप्लाई मांग के अनुरूप नहीं आ रही है। इसके चलते बागवानों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। खाद मिलने की आस को लेकर बागवान बार-बार हिमफेड डिपो के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। ननखड़ी की 17 पंचायतों में करीब 8 से 9 हजार बैग खाद की मांग रहती है।

विज्ञापन


तहसील के हजारों बागवानों को चिंता सता रही है कि यदि उन्हें हिमफेड के डिपो में समय रहते खाद नहीं मिली तो उन्हें भविष्य में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। डिपो में अभी तक बहुत की कम मात्रा में खाद की खेप पहुंच पाई है, जिसमें पोटाश, सूफला और इफ्को आदि की मांग अधिक रहती है। बागवानों को यही चिंता सता रही है कि यदि जल्द ही डिपो में खाद की आपूर्ति नहीं मिली तो उन्हें और दिक्कतें झेलने को मजबूर होना पड़ेगा। समय पर खाद न मिलने के चलते सीधा असर बागवानों पर पड़ेगा। यदि इलाके में बर्फबारी हुई तो क्षेत्र की अधिकतर सड़केंबाधित हो जाती हैं और क्षेत्र के बागवान खाद से महरूम हो जाएंगे।

जाहू पंचायत प्रधान कृष्णा देवी, उप प्रधान कुलदीप ठाकुर, दयाल, तरुण, राम रतन ठाकुर, इंद्र ठाकुर, जीत सिंह और नंद लाल सहित इलाके के कई बागवानों ने प्रदेश सरकार से हिमफेड के डिपो में जल्द से जल्द खाद की आपूर्ति करने की मांग उठाई है, जिससे क्षेत्र के बागवानों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। वहीं इस संबंध मेें हिमफेड डिपो प्रभारी शिमला अनु वालिया के अनुसार बीते दिनों हुई बर्फबारी के कारण ननखड़ी डिपो में खाद की आपूर्ति बाधित हुई है लेकिन अब सड़क खुलने के बाद बागवानों को कोई परेशानी नहीं होगी और ननखड़ी डिपो को पर्याप्त मात्रा में खाद की सप्लाई भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें