फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ही गढ़ बनाती है और ढहाती भी है : बलदेव सिंह औलख

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश सरकार में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं था, इसीलिए मतदान और मतगणना को लेकर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। रामपुर को आजम खां का गढ़ कहा जाता था, उसमें भाजपा की जीत के सवाल पर कहा कि जनता ही गढ़ बनाती है और ढहाती है। जनता ने तय कर लिया था कि ये सीट भाजपा को जितानी है। आजम खां सिर्फ एक बार सांसद बने हैं, जबकि भाजपा के पहले भी कई सांसद रहे हैं। साल 2024 में भी लोकसभा चुनावों में एक तरफा जीत होगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी की जीत के बाद मंडी समिति पहुंचे प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो सीट सपा के पक्ष में थी वो कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से भाजपा को मिली है। कार्यकर्ताओं ने ये सीट भाजपा को देने का काम किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने धरातल पर जो विकास योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है, उसी की वजह से कार्यकर्ताओं के सहयोग से ये जीत मिली है। जनता का आभार है कि उन्होंने ईमानदारी के साथ भाजपा प्रत्याशी को जिताया। हमें हर वर्ग और समुदाय का वोट मिला है। जनता और कार्यकर्ता ने इस तपती धूप और गर्मी में वोट देने का काम किया है, इसके लिए बधाई के पात्र हैं। आसिम राजा के उन्हें सभी राउंड की सीट व ब्योरा न देने के आरोप पर कहा कि वो आखिर तक बैठें और हर राउंड के आंकड़ों का चार्ट लेकर जाएं। पूरी ईमानदारी से वोटिंग और काउंटिंग हुई है। भाजपा का एक ही लक्ष्य है कि गुंडागर्दी नहीं करने देंगे, दलितों की जमीनों पर कब्जा नहीं करने देंगे। अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं के विरोध पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, इस जीत में युवाओं ने भी बड़ी संख्या में वोट दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें