फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के विकास में धन की कमी नहीं आएगी आड़े

Mon, 01 May 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर के निरीक्षण भवन में रविवार को अधिकारियों की बैठक लेते राज्य मंत्री बलदेव औलख सिंह। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने अफसरों की क्लास लगाई। कहा कि शासन की मंशा के अनुसार विकास कराएं।  रामपुर के विकास में किसी भी तरह धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। अफसर जिले में कानून का सख्ती से पालन कराएं।            

रविवार को रामपुर पहुंचे औलख ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में अफसरों की क्लास लगाई। इस दौरान उन्होंने अफसरों से कहा कि रामपुर में विकास तेजी से कराया जाए। इसके लिए सरकार की ओर से धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। कहा कि सबका साथ सबका विकास सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


कहा कि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ मिलकर जिले का विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा, अफसर अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लें। जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण  हो। इसके बाद उन्होंने पब्लिक की समस्याएं सुनीं। औलख बाद में गुुरुद्वारा संत भाई जी बाबा पहुंचे, जहां उन्होंने बसपा प्रत्याशी रहे लखविंदर सिंह की मां के निधन पर आयोजित अंतिम अरदास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां पर प्रधान दर्शन सिंह खुराना ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रभारी डीएम एमपी सिंह के साथ अल्पसंख्यक विभाग के निदेशक मधुर नायक, वरिष्ठ सलाहकार चंद्रशेखर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा राकेश सरन मिश्रा, कपिल आर्य, मोहन लाल सैनी, लक्ष्मी सैनी, कुलवंत औलख, जागेश्वर दयाल दीक्षित, सुभाष गुप्ता, सुभाष गुप्ता, राजीव मांगलिक, अजय तिवारी, श्रीषगुप्ता, अवधेश शर्मा,  भारत भूषण गुप्ता आदि अधिकारी मौजूद रहे।            
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें