फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे का फार्मूला जल्द निकाल लेंगे

Mon, 03 Apr 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर 
विज्ञापन
रामपुर मे गेस्ट हाउस में लोगों की समस्या सुनते राज्य मंत्री बलदेव औलख।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रदेश के सिंचाई एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा है कि उत्तराखंड गठन के बाद से लंबित यूपी व उत्तराखंड की परिसंपत्तियों का निस्तारण दोनों प्रदेश के मुख्यमंत्री कैबिनेट की बैठक के बाद आपस में शीघ्र ही सुलटा लेंगे। उनकी प्राथमिकता पूरे क्षेत्र में चमचमाती सड़कों का जाल व शिक्षा का स्तर ऊंचा करने के साथ ही किसानों को सिंचाई व उपज का पूरा लाभ दिलाने की है। उनकी सरकार चुनावी एजेंडे में शामिल हर घोषणा को अमली जामा शीघ्र ही पहनाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश के राज्यमंत्री रविवार को अपने क्षेत्र के दौरे के दौरान नगर में सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तराखंड का गठन होने के बाद आज तक बिजली, पानी, परिवहन, मार्ग, अधूरे गांव आदि की समस्या ज्यों की त्यों बनीं हुई है, जिसे दोनों प्रदेशों की सरकार आज तक निपटा नहीं सकीं। दोनों प्रदेशों में भाजपा की सरकार है और दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री कैबिनेट की बैठकों के बाद परिसंपत्तियों के मसले को हल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ सबका विकास को लेकर काम कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें