नगर में श्री बालाजी दरबार समिति की ओर से शनिवार को निकाली श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा के बाद कल्याण मंडप में विशेष रात्रि दरबार लगाया गया। इसमें श्री बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजा। श्री बालाजी महाराज, प्रेत राज एवं भैरो बाबा की स्तुति हुई। इसके साथ ही पूरी रात बाबा का गुणगान चला।
इस दौरान महंत सुरेंद्र कुमार मिश्रा, उप महंत अभिषेक मिश्रा, समिति अध्यक्ष संजीव सक्सेना, राजीव सक्सेना कड़क,अवधेश सक्सेना,आदेश शंखधार, सुरेंद्र गंगवार, प्रदीप सक्सेना, भूपेंद्र रुहेला, राजीव गुप्ता, सुशील गुप्ता, संजय रस्तोगी,अनूप मिश्र्रा, हिमांशु सक्सेना, ब्रजपाल सिंह गंगवार,अमन सक्सेना, सक्सेना, गौरव रुहेला, यशदीप सक्सेना आदि रहे।
श्री बालाजी दरबार समिति की ओर से शनिवार को निकाली गई श्री बालाजी महाराज की विशाल शोभायात्रा के दौरान देर रात सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें शिक्षक विधायक जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा के पूर्व विधायक ज्वालाप्रसाद गंगवार, पूर्व विधायक कांशीराम दिवाकर, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार, पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार को विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।