फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर लगाए सवालिया निशान

Thu, 07 Apr 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में गुरुवार को उद्यमियों को आवंटित प्लाट निरस्त कराने की मांग को लेकर डीएम से वार्ता करते सपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपाइयों ने एक बार फिर अजीतपुर और रोशनबाग में आवंटित भूखंडों का आवंटन निरस्त कराने की मांग डीएम से की है। कहा कि उद्यमियों को जो प्लाट आवंटित किए गए थे, उनमें उद्योग लगाने के बजाए आवास बनवा दिए। प्रशासन की सुस्त कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाए। डीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया। अजीतपुर और रोशनबाग में उद्यमियों को प्लाटों का आवंटन औद्योगिक इकाइयों को स्थापित कराने के लिए किया गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि यहां पर कोठियां बना ली गईं। ये मामला गर्माया हुआ है। नगर विकास मंत्री आजम खां खुद इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं। सरकारी मशीनरी की सुस्त कार्रवाई पर प्रमुख सचिव उद्योग से नाराजगी जता चुके हैं। मुद्दे को लेकर सपाइयों ने गुरुवार को फिर डीएम से मुलाकात की। कहा कि उद्यमियों के प्लाट गलत तरीके से आवंटित किए गए हैं। इनको निरस्त किया जाए।

सपाइयों ने कहा कि मुद्दे पर सुस्ती बरती जा रही है जोकि गलत है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही भूखंडों का आवंटन निरस्त करने के लिए उद्यमियों की प्राधिकृत समिति की बैठक बुलाई जाएगी। सपा नेता नसीर अहमद खां, एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी, विजय सिंह, अखिलेश कुमार, लाखन सिंह, अजहर अहमद खां, आसिम राजा, अफरोज अली खां, फसाहत अली खां शानू, शाहबेज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें