फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी में संवाद स्थापित कर पुलिसिंग को मजबूत कर रहे एसपी अंकित मित्तल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एसपी अंकित मित्तल ने भले ही अपनी स्कूली शिक्षा और सिविल सर्विस परीक्षा के लिए अंग्रेजी भाषा का माध्यम चुना लेकिन, हिंदी के प्रति उनका लगाव काफी है। अंकित मित्तल कहते हैं कि हिंदी हमारी राजभाषा और मातृ भाषा है, इसलिए संवाद के लिए हिंदी से बेहतर कोई भाषा हो ही नहीं सकती। इसीलिए वो अपने अधीनस्थों से संवाद से लेकर अपराधों से निपटने के लिए तरीके बताने को हिंदी भाषा का ही प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से हरियाणा प्रदेश निवासी एसपी अंकित मित्तल कहते हैं कि आधुनिक युग में अंग्रेजी भाषा भले ही काफी आवश्यक हो गई हो लेकिन, संवाद करने और अपनी बात अधिक सहजता व आसानी से समझाने के लिए हिंदी भाषा का कोई विकल्प नहीं है। बताते हैं कि उनकी मां हिंदी विषय की शिक्षिका थीं, इसलिए उन्हें बचपन से ही हिंदी से खासा लगाव है। स्कूली शिक्षा के दौरान उन्होंने कुछ लेख व काव्य रचनाएं कीं, जिनका संकलन स्कूल में ही जमा कर दिया। कहते हैं कि लेखन का शौक है लेकिन, कभी कोई रचना सार्वजनिक रूप से प्रकाशित नहीं करवाई। एसपी अंकित मित्तल कहते हैं कि जब भी वो कर्मियों को बेहतर कार्यों के लिए कहते हैं या फिर किसी भी योजना को समझाने के लिए वो हिंदी भाषा का ही प्रयोग करते हैं। क्योंकि हिंदी भाषा के जरिए अपनी बात आसानी से समझाना संभव होता है।
अंकित मित्तल ने कहा कि हम सब का कर्तव्य है कि अपने स्तर पर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रयास करें। हिंदी के महत्व को आने वाली पीढ़ी को भी बताना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें