फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतांत्रिक देश में नहीं मिल पा रहा इंसाफ : डॉ. तजीन फातिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा सांसद मोहम्मद आजम खां की पत्नी और शहर विधायक डॉ. तजीन फातिमा ने मीडिया को अपना बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने आजम खां की सेहत से लेकर विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी है।
विज्ञापन

डॉ. तजीन फातिमा ने कहा कि उनकी आजम खां से मुलाकात 10 महीने जेल में रहने के बाद से नहीं हुई। मेदांता अस्पताल लखनऊ से जो मेडिकल बुलेटिन जारी होता है, उससे ही उनकी सेहत की जानकारी मिल पाती है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी बीमारी और लगभग डेढ़ साल से जेल में रहने के बाद वह बहुत कमजोर हो गए हैं। कहा कि अब उनकी कोरोना की रिपोर्ट तो निगेटिव आई है लेकिन जो कोरोना के बाद के असर जैसे मुंह में अल्सर हो गया है। जिस वजह से वो खाना नहीं खा पा रहे हैं, फेफड़ों में भी कैविटी हो गई है और किडनी और फेफड़े में संक्रमण है। जिस कारण वो कमजोर हो गए हैं। कहा कि अब्दुल्ला आजम की हालत बेहतर है। अस्पताल से सही इलाज हो रहा है लेकिन कमजोर इतने हो गए हैं कि रिकवरी धीमी हो रही है।
कहा कि आजम खां पर जितने इल्जाम लगाए गए वो सारे बेबुनियाद हैं। आजम खां ने रामपुर में शिक्षा का प्रसार किया, पानी की इतनी टंकियां बनाईं, जिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़वाईं। जनप्रतिनधि का इतना उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। लोकतांत्रिक देश में भी इंसाफ नहीं मिल पा रहा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा 2022 का चुनाव छोटे दलों के साथ मिलकर लड़ने के बयान पर कहा कि हमारे नेता ने जो कहा है उस पर टिप्पणी तो नहीं कर सकती जो कहा है सही है। पंचायत चुनाव में सत्ताधारी भाजपा का ग्राफ नीचे आने पर कहा कि यह भाजपा सरकार की नाकामियों के नतीजे हैं। गोकशी के मुद्दे पर कहा कि जहां तक गायों का प्रश्न है गायों की हत्या का सबसे पहले विरोध मौलाना मोहम्मद अली जौहर ने किया था। हम भी इसका विरोध करते हैं, क्योंकि गाय किसी की आस्था जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें